Instagram Reels से पैसा कैसे कमाएं? (2023)

Instagram Reels से पैसा कैसे कमाएं? (2023)





Instagram Reels से पैसा कैसे कमाएं? (2023)



आज के समय में इंस्टाग्राम रील्स के जरिए बहुत अच्छी कमाई होती है। इसके जरिए लोग हर महीने लाखों की कमाई करते है। कई लोग अक्सर मनोरंजन के लिए इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं परंतु अगर आप एक क्रिएटर बनकर इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो इसके जरिए घर बैठे ही लाखों रुपए भी कमा सकते है। 



आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं। यह क्या होती है और रील्स कैसे बनाई जाती है? अगर आप पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को बिल्कुल भी मिस ना करें।


इंस्टाग्राम रील्स क्या होता है?


सबसे पहले हम बात करते हैं इंस्टाग्राम रील्स क्या होती है। आपने अक्सर छोटी-छोटी शॉर्ट वीडियो देखी होंगी जो लगभग 30 सेकंड से लेकर 1 मिनट की होती है। यह किसी भी टॉपिक पर आधारित हो सकती है जैसे की कॉमेडी, नॉलेज, स्वास्थ्य इत्यादि।

इंस्टाग्राम रील्स की शुरुआत फेसबुक ने की थी। जिसकी शुरुआत 2019 में हुई थी। उस समय यह कुछ ही देशों में रिलीज किया गया था, परंतु 2020 में फेसबुक ने इंस्टाग्राम रील्स को पूरी तरह से सभी देशों में रिलीज कर दिया था। यह एक पैसा कमाने का बहुत ही अच्छा ऐप है। जिसमें शॉट वीडियो बनाकर आप आसानी से पैसे कमा सकते हैं।

इंस्टाग्राम पर रील्स कैसे बनाई जाती है?


अगर आपको इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने की जानकारी नहीं है तो हम आपको यहां पर पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आप इन स्टेप को फॉलो करके रील्स बना सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको प्लेस्टोर में जाकर इंस्टाग्राम को इंस्टॉल करना होगा।
  • अब आप यहां पर मोबाइल नंबर से या ईमेल या फेसबुक अकाउंट से अपनी आईडी बना ले।
  • इसके बाद साइन अप कर ले और इंस्टाग्राम की होम स्क्रीन पर पहुंच जाएं।
  • इसके बाद होम स्क्रीन पर सबसे पहले आपको राइट साइड में प्रोफाइल का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • अब आपको यहां पर प्रोफाइल में राइट साइड में ऊपर की और प्लस का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक कर दें।
  • वहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पोस्ट, रील्स, स्टोरी, स्टोरी हाईलाइट, लाइव और गाइड का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • वहां पर जाकर आपको रील्स का ऑप्शन का चुनाव करना है।
  • अब आप यहां पर पहले बना हुआ शार्ट वीडियो अपलोड कर सकते हैं या नया वीडियो भी बना सकते हैं।
  • इसके बाद वीडियो बनाने के लिए नीचे कैमरे पर क्लिक कर ले।
  • यहां पर आप अपना नया वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद उसमें इफेक्ट, फिल्टर्स और एडिटिंग भी की जा सकती है।
  • इतना सब करने के बाद Next पर क्लिक करें और अब यहां पर Title और Description लिखें।
  • अब आप यहां पर टैग्स और हैशटैग लगाएं। अब आपका वीडियो अपलोड होने के लिए तैयार है आप इसे अपलोड कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम रील्स से पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं?


क्या आप जानते हैं कि इंस्टाग्राम के जरिए आप घर बैठे लाखों रुपए कमा सकते हैं। यहां पर कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिनके जरिए आप पैसे कमा सकते हैं।

  1. Instagram monetization
  2. Instagram trends reels
  3. Facebook monetization
  4. Affiliate Marketing 
  5. Merchandise Promotion 
  6. Sponsorship & Paid Promotion 
  7. Collaboration 
  8. Instagram Account Sell
  9. Donation
  10. YouTube Channel


इंस्टाग्राम पर पैसे कमाने के लिए क्या किया जाता है?


सबसे पहले इंस्टाग्राम पर पैसे कमाने के लिए आपको अपने फॉलोअर्स बढ़ाने होंगे, तभी आपको स्पॉन्सर के लिए ऑफर भी आएंगे। इसके लिए Instagram पर कम से कम 10000 फॉलोवर्स होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। आइए आपको कुछ स्पेशल टिप्स भी देते हैं जिनके जरिए आपको पता चलेगा कि आप इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमा सकते हैं। 


1. सबसे पहले रील्स का विषय सेलेक्ट करें:


सबसे पहले आपको एक कैटेगरी सेलेक्ट करनी होगी। जैसे कि आप हेल्प, मेक मनी, ट्रैवल, फूड इत्यादि किसी से भी रिलेटेड टॉपिक अपना सकते हैं। अगर आप एक टॉपिक पर काम करते हैं तो कम follower में भी एफिलिएट मार्केटिंग के द्वारा कमाई की जा सकती है।

2. इसके बाद डेली रील्स वीडियो बनाये:


टॉपिक सेलेक्ट करने के बाद आपको कम से कम रोज एक वीडियो जरूर बनानी होती है। शुरुआत में कम से कम 3 महीने तक आपको एक वीडियो रोज अपलोड करनी होगी तभी आपके फॉलोअर्स में बढ़ोतरी हो सकती है।

3. अच्छी क्वालिटी की वीडियो बनाएं:


वीडियो बनाते समय आपको कंटेंट क्वालिटी का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है, क्योंकि जब वीडियो लोगों को अच्छी लगेगी तभी आपकी वीडियो को लाइक शेयर और कमेंट मिलते हैं इसीलिए क्वालिटी पर ध्यान देना जरूरी होता है।

4. हैशटैग का इस्तेमाल जरूर करें:


वीडियो अपलोड करने के साथ आपको # का इस्तेमाल जरूर करना होगा क्योंकि, hashtag का इस्तेमाल करने से आपकी वीडियो यूजर के इंटरेस्ट के हिसाब से सर्च में भी आने लगती है। इसके लिए आप इंटरनेट का सहारा ले सकते हैं। इसी के साथ गूगल में अपनी वीडियो के टॉपिक के अनुसार भी Hashtags सर्च कर सकते हैं।

5. इसके बाद पैसे कमाने शुरू करें:


जब 3 महीने तक आप इस प्रोसेस को अच्छी तरीके से फॉलो करेंगे तब आप इंस्टाग्राम रील्स के जरिए पैसे कमा पाएंगे।



निष्कर्ष:


इस आर्टिकल में हमने आपको इस बात की जानकारी दी है की Instagram Reels से पैसा कैसे कमाएं? (2023) उम्मीद करते हैं आपको हमारी जानकारी पसंद आई होगी।


FAQ:


1. इंस्टाग्राम रील्स के जरिए पैसे किस प्रकार कमाए जाते हैं?

इसकी पूरी जानकारी आर्टिकल में दी गई आप विस्तार पूर्वक पढ़ सकते हैं।

2. इंस्टाग्राम रील क्या होती है?

इंस्टाग्राम पर शार्ट वीडियो बनाई जाती है। जिस रील्स कहते हैं,  यह एक ऐसा प्लेटफार्म होता है जहां पर पैसे कमाई का साधन भी है।

3. इंस्टाग्राम पर स्पॉन्सरशिप कैसे लेते हैं?

इसके लिए आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10000 से 15000 फॉलोवर्स बढ़ाने होंगे, तभी आप किसी कंपनी से कांटेक्ट करके स्पॉन्सरशिप ले सकते है और पैसे कमा सकते हैं।


इसे भी पढें:

Previous Post Next Post